ePaper

जेटली एम्स में भर्ती, शनिवार को होगा गुर्दा प्रत्यारोपण

Updated at : 06 Apr 2018 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
जेटली एम्स में भर्ती, शनिवार को होगा गुर्दा प्रत्यारोपण

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली को शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स) में भर्ती किया गया. गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए शनिवार को वहां उनका ऑपरेशन होनेवाला है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. जेटली(65) गुर्दे से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं और सोमवार से कार्यालय नहीं जा रहे हैं. उन्होंने राज्यसभा के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली को शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स) में भर्ती किया गया. गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए शनिवार को वहां उनका ऑपरेशन होनेवाला है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.

जेटली(65) गुर्दे से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं और सोमवार से कार्यालय नहीं जा रहे हैं. उन्होंने राज्यसभा के लिए पुन: निर्वाचित होने के बाद अभी शपथ भी नहीं ली है. सूत्रों ने कहा कि जेटली को घर में नियंत्रित माहौल में रखा गया था और शुक्रवार की शाम उन्हें एम्स लाया गया. उन्होंने कहा कि शनिवार को किडनी प्रत्यारोपण के लिए उनका ऑपरेशन होना है. उन्होंने बताया कि गुर्दा दान करनेवाले की सारी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं. जेटली ने गुरुवारको ट्विटर पर अपनी बीमारी की सूचना दी थी. वह अगले सप्ताह 10वें भारत-ब्रिटेन आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता में भाग लेने लंदन जाने वाले थे, लेकिन उनकी यह यात्रा रद्द कर दी गयी है.

उन्होंने ट्वीट किया था, ‘मेरा गुर्दे से संबंधित समस्याओं तथा कुछ संक्रमणों का इलाज चल रहा है.’ हालांकि, उन्होंने बीमारी की विस्तृत जानकारी नहीं दी थी. उन्होंने कहा था, ‘अभी नियंत्रित माहौल में घर से ही काम कर रहा हूं. मेरा आगे का इलाज मेरे चिकित्सकों पर निर्भर करेगा.’ जेटली का ऑपरेशन अपोलो हॉस्पिटल के गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप गुलेरिया के द्वारा किया जानेवाला है. डॉ संदीप एम्स के निदेशक एवं जेटली के पारिवारिक मित्र रणदीप गुलेरिया के भाई हैं. जेटली का सितंबर 2014 में बैरिएट्रिक ऑपरेशन हुआ था. लंबे समय से मधुमेह के कारण वजन बढ़ने की समस्या के निदान के लिए यह ऑपरेशन किया गया था. यह ऑपरेशन पहले मैक्स हॉस्पीटल में हुआ था पर बाद में कुछ दिक्कतें आने के कारण उन्हें एम्स स्थानांतरित किया गया था. कुछ साल पहले उनके हृदय का भी ऑपरेशन हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola