ePaper

अब कपड़े भी पहनायेंगे बाबा रामदेव, 2019 तक लांच होगा ''पतंजलि परिधान''

Updated at : 05 Apr 2018 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
अब कपड़े भी पहनायेंगे बाबा रामदेव, 2019 तक लांच होगा ''पतंजलि परिधान''

पणजी : योगगुरु और पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक बाबा रामदेव ने आज घोषणा की कि उनकी कंपनी अगले साल से परिधानों का विनिर्माण शुरु कर देगी और इस क्षेत्र में उतरेगी. एडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएएआई) द्वारा आयोजित यहां चल रहे गोवा फेस्ट-2018 में रामदेव ने कहा, ‘लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि हम […]

विज्ञापन

पणजी : योगगुरु और पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक बाबा रामदेव ने आज घोषणा की कि उनकी कंपनी अगले साल से परिधानों का विनिर्माण शुरु कर देगी और इस क्षेत्र में उतरेगी.

एडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएएआई) द्वारा आयोजित यहां चल रहे गोवा फेस्ट-2018 में रामदेव ने कहा, ‘लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि हम अपनी कंपनी की जींस बाजार में कब ला रहे हैं, तो हमने अपने परिधान पेश करने का निर्णय किया है. हम पारंपरिक परिधानों के साथ, बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के कपड़े अगले साल तक बाजार में उतार देंगे.’ उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनकी कंपनी पहले से ही सौंदर्य प्रसाधन और खाद्य उत्पादों के बाजार में है और जल्द ही वह खेल और योग परिधानों के क्षेत्र में भी प्रवेश करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola