ePaper

राज्यसभा के दो नये सदस्यों ने शपथ ग्रहण की

Updated at : 05 Apr 2018 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा के दो नये सदस्यों ने शपथ ग्रहण की

नयी दिल्ली : राज्यसभा के दो नये सदस्यों ने आज उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की. सदन की बैठक शुरू होने पर आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस के सदस्य वी प्रभाकर रेड्डी ने अंग्रेजी में शपथ ली. उनके बाद कर्नाटक से निर्वाचित कांग्रेस के सईद नासिर हुसैन ने भी अंग्रेजी में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राज्यसभा के दो नये सदस्यों ने आज उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की. सदन की बैठक शुरू होने पर आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस के सदस्य वी प्रभाकर रेड्डी ने अंग्रेजी में शपथ ली. उनके बाद कर्नाटक से निर्वाचित कांग्रेस के सईद नासिर हुसैन ने भी अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की. सभापति एम वेंकैया नायडू ने नवनिर्वाचित सदस्यों का सदन में स्वागत करते हुये उन्हें बधाई दी.

सदस्यों ने मेजें थपथपाकर नये सदस्यों का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में 58 निर्वाचित सदस्यों में से 41 ने मंगलवार को, 12 सदस्यों ने बुधवार को शपथ ली थी पुनर्निर्वाचित हुये वित्त मंत्री अरुण जेटली और दो अन्य सदस्यों को अभी शपथ लेना बाकी है। जेटली उत्तर प्रदेश से पुनर्निर्वाचित हुये हैं।

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola