जम्मू-कश्मीर : पत्थरबाजों ने CRPF के वाहन को बनाया निशाना, चपेट में आने से दो जवान की मौत

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के हिलर इलाके में पत्थरबाजों ने बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल( सीआरपीएफ) के वाहन पर हमला कर दिया. जिससे वाहन के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और दो जवानों को अपने चपेटे में ले लिया. पुलिस ने रात में यह जानकारी देते हुए कहा कि इलाके में […]
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के हिलर इलाके में पत्थरबाजों ने बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल( सीआरपीएफ) के वाहन पर हमला कर दिया. जिससे वाहन के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और दो जवानों को अपने चपेटे में ले लिया.
पुलिस ने रात में यह जानकारी देते हुए कहा कि इलाके में पथराव के कारण वाहन के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह घटना हुई. यह घटना उस वक्त हुई जब सीआरपीएफ के जवान इलाके में कानून- व्यवस्था की ड्यूटी के बाद अपने शिविर की ओर लौट रहे थे.
पुलिस के मुताबिक, शाम में लौटते वक्त सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन के ड्राइवर पर इलाके में पत्थर फेंके गए. रूप सिंह नाम के ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन एक मोटरसाइकिल से टकरा गया जिस पर सीआरपीएफ के दो जवान- रियाज अहमद वानी और निसार अहमद वानी- सवार थे.
दोनों जवानों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बख्तरबंद वाहन के ड्राइवर को सिर में चोट लगी है और उसे श्रीनगर में सेना के अस्पताल में ले जाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी चीजें मौके पर भेजी गई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




