ePaper

चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खत को कहा, ‘झूठ का पुलिंदा और आधा-अधूरा सच''

Updated at : 24 Mar 2018 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खत को कहा, ‘झूठ का पुलिंदा और आधा-अधूरा सच''

अमरावती : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राजग से तेलुगू देशम पार्टी के अलग होने का ठीकरा उनके सिर फोड़े जाने पर उनकी आलोचना की और कहा कि यह फैसला पूरी तरह से राज्य के हित में लिया गया और इसके पीछे कोई ‘राजनीतिक सोच’ नहीं थी. […]

विज्ञापन

अमरावती : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राजग से तेलुगू देशम पार्टी के अलग होने का ठीकरा उनके सिर फोड़े जाने पर उनकी आलोचना की और कहा कि यह फैसला पूरी तरह से राज्य के हित में लिया गया और इसके पीछे कोई ‘राजनीतिक सोच’ नहीं थी.

इस संबंध में शाह के आरोपों को खारिज करते हुए नायडू ने भाजपा अध्यक्ष द्वारा उन्हें लिखे गये नौ पन्नों के खत को ‘झूठ का पुलिंदा’ बताया. यह खत 16 मार्च को नायडू द्वारा भेजे गये उस खत का जवाब है जिसमें उन्होंने भाजपा के नेतृत्ववाले राजग से तेदपा के अलग होने के कारण विस्तार से बताये थे. आंध्र प्रदेश विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए नायडू ने कहा, ‘शाह ने जो लिखा है वह झूठ का पुलिंदा और अधूरा सच है. यह न सिर्फ अपमानजनक, बल्कि आंध्र प्रदेश के लोगों को भड़कानेवाला है. इसमें कोई गरिमा नहीं है.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि खत में इस्तेमाल की गयी भाषा ‘एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष जैसी नहीं है.’

तेदेपा अध्यक्ष ने कहा, ‘क्या इसमें कोई गरिमा है? खत विसंगतियों और गलतियों से भरा है. इसमें मेरी गलतियां तलाशने के अलावा आंध्र प्रदेश से जुड़े मुद्दों के समाधान के बारे में कोई बात नहीं है.’ उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार से पूछा कि क्या उसमें आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 को लागू किये जाने की समीक्षा करने और संसद के समक्ष तथ्यों को रखने की हिम्मत है. नायडू ने यह भी पूछा कि जब नरेंद्र मोदी 10-12 साल मुख्यमंत्री थे तो क्या गुजरात सरकार ने केंद्रीय योजनाओं के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की तस्वीरों का इस्तेमाल किया था? केंद्र सरकार की योजनाओं का श्रेय राज्य सरकार द्वारा केंद्र को नहीं दिये जाने को लेकर की जा रही आलोचना के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘क्या उनमें यह कहने की हिम्मत है? क्या वह ऐसी तस्वीरें दिखा सकते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola