ePaper

जेएनयू प्रोटेस्ट मार्च में महिला पत्रकार के साथ हुई छेड़छाड़ के विरोध में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 24 Mar 2018 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
जेएनयू प्रोटेस्ट मार्च में महिला पत्रकार के साथ हुई छेड़छाड़ के विरोध में पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

नयी दिल्ली : कल जेएनयू प्रोटेस्ट मार्च के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के विरोध में आज दिल्ली के पत्रकारों ने पुलिस हेडक्वार्टर्स के सामने धरना-प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ पुलिसकर्मियों की तीखी बहस भी हुई. विरोध स्वरूप पत्रकारों ने अपने कैमरे को जमीन पर रख […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कल जेएनयू प्रोटेस्ट मार्च के दौरान एक महिला पत्रकार के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के विरोध में आज दिल्ली के पत्रकारों ने पुलिस हेडक्वार्टर्स के सामने धरना-प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ पुलिसकर्मियों की तीखी बहस भी हुई. विरोध स्वरूप पत्रकारों ने अपने कैमरे को जमीन पर रख दिया और अपना विरोध जताया.

गौरतलब है कि कल एक महिला पत्रकार ने शिकायत दर्ज करायी थी कि जेएनयू प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली कैंट के स्टेशन हाउस आफिसर ने उनके साथ छेड़छाड़ की. बाद में दिल्ली पुलिस ने महिला की शिकायत को जांच के लिए विजिलेंट ब्रांच को सौंप दिया. एक महिला फोटोग्राफर के साथ भी एक महिला पुलिसकर्मी ने बदसलूकी की. महिला फोटोग्राफर का आरोप है कि उन्होंने मेरा कैमरा वापस नहीं किया. मैंने उनसे कहा भी कि मैं मीडिया से हूं लेकिन उन्होंने मुझे धकेल कर बाहर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola