मशहूर वैज्ञानिक और नारीवादी कात्सुओ सरुहाशी की जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2018 4:18 PM (IST)
विज्ञापन

आज मशहूर जापानी वैज्ञानिक और नारीवादी कात्सुओ सरुहाशी का जन्मदिन हैं. सरुहाशी की 94 वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. सरुहाशी ने कहा था कि “ऐसी कई महिलाएं हैं जिनके पास महान वैज्ञानिक बनने की क्षमता है. मैं उस दिन को देखना चाहती हूं जब महिलाएं पुरुष के साथ समान […]
विज्ञापन
आज मशहूर जापानी वैज्ञानिक और नारीवादी कात्सुओ सरुहाशी का जन्मदिन हैं. सरुहाशी की 94 वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. सरुहाशी ने कहा था कि “ऐसी कई महिलाएं हैं जिनके पास महान वैज्ञानिक बनने की क्षमता है. मैं उस दिन को देखना चाहती हूं जब महिलाएं पुरुष के साथ समान स्तर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी में योगदान कर सकती हैं.”
सरुहाशी तापमान, पीएच स्तर और क्लोरिनिटी के आधार पर पानी में कार्बोनिक एसिड की एकाग्रता को सही ढंग से मापने वाली पहली वैज्ञानिक थीं. उन्होंने महासागरों में रेडियोएक्टिव की गति का पता लगाने के लिए एक तकनीक भी विकसित की, जिसके कारण 1963 में समुद्री परमाणु प्रयोग को सीमित करना पड़ा. सरुहाशी ने 1943 में इंपीरियल वुमेन्स कॉलेज ऑफ साइंस से स्नातक किया, जिसे टोहो विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है.
35 साल से ज्यादा के कैरियर में, सरुहशी 1980 में जापान की विज्ञान परिषद के लिए चुने जाने वाली पहली महिला और 1985 में भू-रसायन के लिए मियाके पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली महिला बनीं. उन्होंने युवा महिलाओं को विज्ञान का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। साल 1981 में उन्होंने सारुहाशी प्राइज देने की शुरुआत की. यह अवॉर्ड महिला वैज्ञानिकों को साल में एक बार दिया जाता था. 29 जून 2007 को 87 साल की उम्र में टोक्यो में उनका निधन हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




