ePaper

छोटा राजन के छोटे भार्इ ने की घिनौनी हरकत, पढ़ार्इ के लिए मदद मांगने गयी युवती के साथ किया गंदा काम

Updated at : 19 Mar 2018 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
छोटा राजन के छोटे भार्इ ने की घिनौनी हरकत, पढ़ार्इ के लिए मदद मांगने गयी युवती के साथ किया गंदा काम

मुंबई : कारागार में कैद गैंगस्टर छोटा राजन के भाई दीपक निखालजे के खिलाफ 22 साल की एक युवती की शिकायत पर कथित बलात्कार और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि उपनगर चेंबूर के सिद्धार्थ कालोनी की निवासी युवती ने पुलिस के पास रविवार को शिकायत दर्ज […]

विज्ञापन

मुंबई : कारागार में कैद गैंगस्टर छोटा राजन के भाई दीपक निखालजे के खिलाफ 22 साल की एक युवती की शिकायत पर कथित बलात्कार और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि उपनगर चेंबूर के सिद्धार्थ कालोनी की निवासी युवती ने पुलिस के पास रविवार को शिकायत दर्ज करायी. अपनी शिकायत में युवती ने कहा कि निखालजे ने शादी करने का वादा करके उसका शोषण किया. आरोप है कि पीड़िता अपनी पढ़ार्इ के लिए उससे आर्थिक मदद मांगने गयी थी, लेकिन उसने मदद करने की बजाय शादी का झांसा देकर गंदी हरकत करनी शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ेंः छोटा राजन : प्यादे से बादशाह तक का सफर

पुलिस उपायुक्त (जोन छह) शाहजी उमप ने कहा कि हमने युवती का बयान दर्ज कर लिया है. तिलक नगर पुलिस थाने (जिसके अधिकार क्षेत्र में सिद्धार्थ कालोनी आती है) में जीरो प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बाद में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 354 (यौन उत्पीड़न) और 313 (युवती की सहमति के बिना गर्भपात कराने) का मामला दर्ज कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि जीरो प्राथिमिकी के तहत मामले को किसी भी पुलिस थाने में दर्ज किया जा सकता है और बाद में इसे घटना से संबंधित थाने में भेज दिया जाता है.

उमप ने बताया कि नवी मुंबई कमिश्नरी के डीसीपी जोन-1 के तहत आने वाले पनवेल थाने को मामला स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां कथित तौर पर यह घटना हुई थी. वे आगे जांच करेंगे. पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के अनुसार वह निखालजे के संपर्क में उस समय आयी, जब उसे अपनी पढ़ाई के लिए वित्तीय मदद की जरूरत थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि निखालजे ने शुरुआत में कुछ मदद देने के बाद कथित तौर शादी का झांसा देकर पीड़िता का शोषण शुरू कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola