विपक्ष के लिए बुरी खबर, भाजपा के साथ बनी रहेगी शिवसेना !
Updated at : 16 Mar 2018 11:21 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पार्टी के आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा करने के बावजूद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहब दानवे ने आज कहा कि शिवसेना अपने सबसे पुराने सहयोगी के साथ बनी रहेगी. दानवे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम 25 सालों से गठबंधन में थे. पिछले चुनाव […]
विज्ञापन
मुंबई : शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पार्टी के आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा करने के बावजूद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहब दानवे ने आज कहा कि शिवसेना अपने सबसे पुराने सहयोगी के साथ बनी रहेगी.
दानवे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हम 25 सालों से गठबंधन में थे. पिछले चुनाव को छोड़कर हम हमेशा साथ रहे हैं. ‘उन्होंने इस बात को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या शिवसेना राजग एवं सरकार से निकल जाएगी.
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी छह अप्रैल को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में एक रैली के साथ अपना स्थापना दिवस मनाएगी जिसमें करीब तीन लाख पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




