ePaper

नगालैंड : भाजपा ने NPF से 15 वर्ष पुराना नाता तोड़ा, NDPP से गठबंधन करेगी

Updated at : 05 Mar 2018 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
नगालैंड : भाजपा ने NPF से 15 वर्ष पुराना नाता तोड़ा, NDPP से गठबंधन करेगी

कोहिमा : भाजपा ने कहा कि वह नगालैंड में अपने चुनाव पूर्व गठबंधन सहयोगी एनडीपीपी के साथ मिलकर सरकार बनाएगी. पार्टी ने नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के साथ 15 वर्ष पुराने गठबंधन को आगे बढ़ाने से भी इंकार किया. एनडीपीपी के वरिष्ठ नेता नेफ्यू रियो से यहां मुलाकात करने के बाद भाजपा नेता और असम […]

विज्ञापन

कोहिमा : भाजपा ने कहा कि वह नगालैंड में अपने चुनाव पूर्व गठबंधन सहयोगी एनडीपीपी के साथ मिलकर सरकार बनाएगी. पार्टी ने नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के साथ 15 वर्ष पुराने गठबंधन को आगे बढ़ाने से भी इंकार किया.

एनडीपीपी के वरिष्ठ नेता नेफ्यू रियो से यहां मुलाकात करने के बाद भाजपा नेता और असम के वित्त मंत्री हिमांता बिस्व सरमा ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी का एनपीएफ से अब गठबंधन नहीं है जो वर्ष 2008 तक राज्य में सत्ता में रही थी.

सरमा ने कहा, हम नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ जाएंगे. उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग को सलाह दी कि लोकतांत्रिक मानकों का सम्मान करते हुए इस्तीफा दे दें. सरमा के बयान पर टिप्पणी करते हुए एनपीएफ ने कहा कि यह भाजपा का एकतरफा निर्णय है.

60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 12 सीटें मिलीं जबकि इसकी सहयोगी एनडीपीपी को 17 सीटें मिलीं. 27 सीटों के साथ एनपीएफ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. दो सीटों पर नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने जीत दर्ज की है जबकि एक-एक सीट जद यू और निर्दलीय के खाते में गई है.

एनपीएफ के प्रवक्ता अचुमबेमो किकॉन ने कहा, राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते अगर भाजपा एनपीएफ के साथ गठबंधन में स्थिर सरकार देने की संभावना पर विचार नहीं करती है तो यह उन पर निर्भर करता है.

बहरहाल सरमा ने कहा, हम अब एनपीएफ के साथ गठबंधन नहीं कर सकते क्योंकि हमने एनडीपीपी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन कर विधानसभा चुनाव में लोगों से वोट मांगे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola