मेडिकल क्लेम का भुगतान करने के लिए विधायक से मांगी रिश्वत

Updated:
विज्ञापन
मेडिकल क्लेम का भुगतान करने के लिए विधायक से मांगी रिश्वत

भोपाल : मध्यप्रदेश के सिवनी-मालवा से भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने आज आरोप लगाया कि वल्लभ भवन स्थित मध्यप्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों ने उनके मेडिकल क्लेम का भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगी. सिंह मध्यप्रदेश के वन मंत्री भी रह चुके हैं और प्रदेश के जाने-माने नेता हैं. […]

विज्ञापन


भोपाल :
मध्यप्रदेश के सिवनी-मालवा से भाजपा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह ने आज आरोप लगाया कि वल्लभ भवन स्थित मध्यप्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों ने उनके मेडिकल क्लेम का भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगी. सिंह मध्यप्रदेश के वन मंत्री भी रह चुके हैं और प्रदेश के जाने-माने नेता हैं. 78 वर्षीय सिंह ने बताया, ‘‘हाल ही में मेरा एक सहायक मेरे मेडिकल क्लेम का भुगतान करवाने के लिए वल्लभ भवन गया. इसके कुछ समय बाद उसने मुझे फोन किया और बताया कि मेरे मेडिकल बिल को क्लियर करने के एवज में वल्लभ भवन के कर्मचारी कमीशन मांग रहे हैं”

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने सहायक से कहा कि इस मेडिकल बिल की पूरी फाइल को वहीं फेंक दो और वापस आ जाओ.” सिंह ने बताया, ‘‘इसके बाद क्या हुआ, मैं कुछ नहीं जानता.” उन्होंने कहा, ‘‘यदि यहां यह हाल एक विधायक का है, तो आम आदमी की क्या दुर्दशा होगी.” सिंह ने बताया, ‘‘मेरा मेडी क्लेम पिछले महीने का था. मैंने भोपाल के नेशनल हॉस्पिटल में एक सप्ताह तक अपना उपचार करवाया था. मैं 14 फरवरी को इस अस्पताल में भर्ती हुआ था.” सिंह द्वारा लगाये गये आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य सचिव कवींद्र कियावत ने बताया कि विधायक अपने मेडिकल क्लेम को भुगतान के लिए राज्य विधानसभा सचिवालय भेजते हैं, न कि वल्लभ भवन.

कियावत ने कहा, ‘‘मुझे न तो विधायक द्वारा लगाये गये आरोप के बारे में जानकारी है और न ही यह मामला मेरी जानकारी में आया है.” विधायक ने कहा, ‘‘यह गंभीर मामला है. सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे लिए हुए कोई काम नहीं हो रहा है. स्थिति अब ऐसी हो गई है कि लोग कहते हैं कि पैसे (रिश्वत) ले लो, लेकिन हमारा काम कर दो.” उन्होंने बताया, ‘‘प्रदेश में प्रशासन को दुरूस्त करने की जरूरत है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola