SSC पेपर लीक : राजनाथ सिंह ने प्रदर्शनकारी छात्रों से की धरना बंद करने की अपील, सीबीआई से होगी जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2018 2:00 PM
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा में में कथित धांधली के विरोध में धरने पर बैठे छात्रों से अपील की है कि वे अपना धरना समाप्त कर दें. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को भरोसा दिया है कि पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से होगी. इसके […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा में में कथित धांधली के विरोध में धरने पर बैठे छात्रों से अपील की है कि वे अपना धरना समाप्त कर दें. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को भरोसा दिया है कि पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से होगी. इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिये जा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें : SSC Paper leaks मामला पहुंच गया सुप्रीम कोर्ट, 12 मार्च को होगी सुनवाई
इससे पहले कर्मचारी चयन आयोग ने प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करने का निर्णय लिया है. एसएससी प्रमुख असीम खुराना ने एक बयान में कहा कि कथित पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला और एक ज्ञापन सौंपा. उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी थे. उन्होंने 17 से लेकर 22 फरवरी तक आयोजित हूई परीक्षा में प्रश्नपत्रों के लीक होने के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है.
बयान में कहा गया है कि आयोग ने 21 फरवरी को हुई परीक्षा के प्रश्नपत्र-1 के प्रश्न लीक होने से जुड़े आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से करने पर सहमति जतायी है. इससे पहले तिवारी ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी और एसएससी अभ्यर्थियों की चिंताओं के बारे में उनको जानकारी दी.
सैकड़ों छात्र एसएससी कार्यालय के बाहर 27 फरवरी से प्रदर्शन कर रहे हैं. एसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल 2017 के टीयर टू की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो गये थे, जिसके बाद से परीक्षार्थी सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. एसएससी परीक्षा को रद्द करने औरइ सकी सीबीआई जांच कराने को लेकर अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री और मानव संसाधन मंत्री को चिट्ठी लिखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










