ePaper

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : एक पल में भाजपा की, तो दूसरे पल में लेफ्ट की बन रही थी सरकार

Updated at : 03 Mar 2018 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : एक पल में भाजपा की, तो दूसरे पल में लेफ्ट की बन रही थी सरकार

अगरतला : पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में शनिवार की सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई. मतगणना अब भी जारी है. काउंटिंग के पहले रुझान के साथ ही त्रिपुरा में सरकार बनने और गिरने का खेल शुरू हो गया. राजनीतिक दलों के बीच नहीं. एक हिंदीन्यूजचैनल पर. सबसे पहले तीन राज्यों के चुनाव परिणामों की सबसे […]

विज्ञापन

अगरतला : पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में शनिवार की सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई. मतगणना अब भी जारी है. काउंटिंग के पहले रुझान के साथ ही त्रिपुरा में सरकार बनने और गिरने का खेल शुरू हो गया. राजनीतिक दलों के बीच नहीं. एक हिंदीन्यूजचैनल पर. सबसे पहले तीन राज्यों के चुनाव परिणामों की सबसे सटीक जानकारी देने का दावा करने वाले इस चैनल ने एक पल में भाजपा की सरकार बनवा दी, तो अगले ही पल भाजपा की सरकार गिराकर लेफ्ट की सरकार बनवा दी. थोड़ी ही देर में लेफ्ट की सरकार गिरा दी और भाजपा की सरकार बनवा दी.

इसे भी पढ़ें : TripuraElection2018 : अगरतला में जश्न की तैयारी, ‘लाल गुलाल’ से चार गुणा महंगा बिक रहा ‘केसरिया गुलाल’

हालांकि, विशेषज्ञों की आपत्ति के बाद न्यूज चैनल के एंकर ने इसे रुझानों में सरकार बनती और गिरती दिखाई देने की बात कही. त्रिपुरा में मतगणना शुरू होने के बाद से ही भाजपा और लेफ्ट के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. करीब 10 बजे भाजपा ने लेफ्ट को पछाड़कर उससे ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली थी, लेकिन 10 बजे के बाद बढ़त का आंकड़ा बदल गया.

चैनल ने आंकड़ों के आधार पर लगातार कभी लेफ्ट की, तो कभी भाजपा की सरकार बनने और गिरने की रिपोर्टिंग की. 10:03 बजे माणिक सरकार के नेतृत्व वाली वाम फ्रंट सरकार ने भाजपा को पछाड़ दिया, तो 10:07 बजे भाजपा ने लेफ्ट पर बढ़त बना ली. एक ही मिनट बाद लेफ्ट ने भाजपा पर 6 सीटों की बढ़त बना ली. अगले ही मिनट लेफ्ट ने 33 सीटों पर बढ़त बना ली, जबकि भाजपा की बढ़त 29 सीटों से घटकर 26 रह गयी.

इसे भी पढ़ें : LIVE: त्रिपुरा में पासा पलटा, भाजपा लेफ्ट से निकली आगे, जानें नागालैंड और मेघालय का हाल

विशेषज्ञों ने दोनों पार्टियों के प्रदर्शन को बेहतरीन माना है. उनका कहना है कि भाजपा को इस बार 46 फीसदी से अधिक वोट मिले हैं. यह भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि है, तो माणिक सरकार के 20 साल के शासन के बाद भी इतनी सीटें मिलना लेफ्ट के लिए बड़ी उपलब्धि है.

सुबह 10:15 बजे टाइम्स ऑफ इंडिया ने चुनाव आयोग के हवाले से खबर दी कि भाजपा ने लेफ्ट पर बढ़त बना ली है और बहुमत के करीब पहुंच गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola