ePaper

टीडीपी ने कहा-केंद्र आंध्र प्रदेश को किये गये वायदों को पूरा करे, वरना लड़ाई बढ़ेगी

Updated at : 02 Mar 2018 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
टीडीपी ने कहा-केंद्र आंध्र प्रदेश को किये गये वायदों को पूरा करे, वरना लड़ाई बढ़ेगी

अमरावती : तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने शुक्रवार को कहा कि जब तक केंद्र आंध्र पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में किये गये वादों के कार्यान्वयन से संबंधित आंध्र प्रदेश की चिंताओं पर ध्यान नहीं देता है, तब तक संसद में उनकी लड़ाई ‘कदम-दर-कदम बढ़ेगी. संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च से शुरू होगा. […]

विज्ञापन

अमरावती : तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने शुक्रवार को कहा कि जब तक केंद्र आंध्र पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में किये गये वादों के कार्यान्वयन से संबंधित आंध्र प्रदेश की चिंताओं पर ध्यान नहीं देता है, तब तक संसद में उनकी लड़ाई ‘कदम-दर-कदम बढ़ेगी. संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च से शुरू होगा.

पार्टी नेताओं ने कहा कि पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों और राज्यसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा दिये गये आश्वासनों को पूरी तरह से जमीन पर उतारने की खातिर उच्चतम न्यायालय में केंद्र के खिलाफ एक कानूनी लड़ाई भी शुरू की जायेगी. तेदेपा के सांसदों थोटा नरसिम्हन, जयदेव गाला और के राममोहन नायडू ने कहा, ‘हम अभी इसका खुलासा नहीं करेंगे कि हम क्या करेंगे, लेकिन जब तक राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा समेत 19 बिंदुओं से संबंधित हमारी चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया जाता, तब तक हम कदम-दर-कदम अपनी लड़ाई को आगे बढ़ायेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola