ePaper

सांसदों का भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

Updated at : 28 Feb 2018 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
सांसदों का भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

नयी दिल्ली: संसद सदस्यों को अब बढ़े हुए भत्ते मिलना लगभग तय हो गया है, क्योंकि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को इस संबंध में एक प्रस्ताव को अनुमति दे दी. सरकार के सूत्रों ने बताया कि सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र भत्ते, फर्नीचर भत्ते एवं संपर्क खर्चो में खासा इजाफा होगा. संसदीय मामलों के मंत्रालय ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: संसद सदस्यों को अब बढ़े हुए भत्ते मिलना लगभग तय हो गया है, क्योंकि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को इस संबंध में एक प्रस्ताव को अनुमति दे दी. सरकार के सूत्रों ने बताया कि सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र भत्ते, फर्नीचर भत्ते एवं संपर्क खर्चो में खासा इजाफा होगा.

संसदीय मामलों के मंत्रालय ने निर्वाचन क्षेत्र भत्ते को 45 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये करने का प्रस्ताव किया था. मंत्रालय ने एकमुश्त फर्नीचर भत्ते को वर्तमान के 75 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का प्रस्ताव दिया था. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में घोषणा की थी कि सांसदों के वेतन की प्रत्येक पांच वर्ष के बाद समीक्षा के लिए एक स्थायी प्रणाली बनायी जायेगी. सांसदों को 50 हजार रुपये का मूल वेतन और 54 हजार रुपये का निर्वाचन क्षेत्र भत्ता तथा अन्य भत्ते मिलते हैं. केंद्र एक सांसद पर प्रति माह करीब 2.7 लाख रुपये व्यय करता है. लोकसभा में अध्यक्ष को छोड़कर 536 सांसद हैं जिनमें दो एंग्लो इंडियन समुदाय के मनोनीत सदस्य शामिल हैं. आठ सीटें रिक्त हैं. राज्यसभा में 239 सदस्य हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola