गृह मंत्रालय ने कहा, कश्मीर में आईएस नहीं है

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की मौजूदगी के मुद्दे को तवज्जो न देते हुए आज कहा कि घाटी में इसका कोई वजूद नहीं है. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘घाटी में आईएस का कोई भौतिक बुनियादी ढांचा या सदस्य नहीं है. घाटी में इसका वजूद […]
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की मौजूदगी के मुद्दे को तवज्जो न देते हुए आज कहा कि घाटी में इसका कोई वजूद नहीं है. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘घाटी में आईएस का कोई भौतिक बुनियादी ढांचा या सदस्य नहीं है.
घाटी में इसका वजूद नहीं है. केंद्र सरकार ने यह टिप्पणी तब की है जब आईएस ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में फारूक अहमद यातू नाम के एक पुलिसकर्मी की हत्या की जिम्मेदारी ली। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा पुलिसकर्मी पर हमले के पीछे हो सकता है और एशा फजली नाम का एक स्थानीय आतंकवादी इस मामले में मुख्य संदिग्ध के तौर पर उभरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










