OMG : शराबी ”जालिम” के दंश से मर गया सांप, जानें क्‍या है माजरा

Updated:
विज्ञापन
OMG : शराबी ”जालिम” के दंश से मर गया सांप, जानें क्‍या है माजरा

नयी दिल्‍ली : मध्‍य प्रदेश के मुरैना से एक बेहद चौकाने वाली खबर सामने आयी है. नशे की हालत में एक युवक ने सांप को काट लिया. इसके बाद जो हुआ वो और भी रोमांचेक है. आप सोच रहे होंगे कि युवक ही हालत बेहद खराब हो गयी होगी, लेकिन आप जो सोच रहे हैं […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : मध्‍य प्रदेश के मुरैना से एक बेहद चौकाने वाली खबर सामने आयी है. नशे की हालत में एक युवक ने सांप को काट लिया. इसके बाद जो हुआ वो और भी रोमांचेक है. आप सोच रहे होंगे कि युवक ही हालत बेहद खराब हो गयी होगी, लेकिन आप जो सोच रहे हैं वैसे बिल्‍कुल नहीं हुआ. बल्कि युवक ने जिस सांप को काटा था वो सांप ही मर गया.

दरअसल मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील के पचेर गांव में शुक्रवार शाम शराब के नशे में धुत एक युवक ने एक सांप को दबोच लिया और उसे काट लिया, जिससे सांप की मौत हो गई.

इसे भी पढें…

सांप ने महिला को काटा फिर महिला ने सांप को, जानें आगे क्या हुआ

शराबी युवक भी बाद में बेहोश होकर गिर पड़ा. जिला अस्पताल में भर्ती युवक को शनिवार को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. जिला अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ राघवेंद्र यादव ने बताया कि युवक कल्याण जालिम सिंह कुशवाहा (34) ने कल अपने खेत पर शराब पी , तभी वहां एक जहरीला सांप निकला.

सांप को देखते ही वह बौखला गया और उसने झपट्टा मार सांप को दबोच लिया और उसे काट लिया. सांप ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया. डॉ यादव ने बताया कि सांप का जहर जैविक प्रोटीन होता है.

बॉडी में इंजेक्ट होने और खून में मिलने के बाद ही इसका असर होता है. युवक को ज़हर का असर नहीं हुआ. वह अधिक शराब पीए होने और घबराहट की वजह से बेहोश हो गया था. होश में आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola