बेटे के लिए बुजुर्ग ने 53 साल छोटी महिला से की शादी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2018 3:05 PM (IST)
विज्ञापन

करौली : 30 साल के इकलौते बेटे की अचानक हुई मौत के बाद 83 वर्षीय पिता ने 53 साल छोटी लड़की से विवाह का फैसला कर लिया. दूल्हा सुखराम की पहली पत्नी जिंदा है और उसकी सहमति से दूसरी शादी कर रहे हैं. दोनों का तर्क है कि वंश आगे बढ़ाने का कोई और रास्ता […]
विज्ञापन
करौली : 30 साल के इकलौते बेटे की अचानक हुई मौत के बाद 83 वर्षीय पिता ने 53 साल छोटी लड़की से विवाह का फैसला कर लिया. दूल्हा सुखराम की पहली पत्नी जिंदा है और उसकी सहमति से दूसरी शादी कर रहे हैं. दोनों का तर्क है कि वंश आगे बढ़ाने का कोई और रास्ता नहीं है. यह अनोखा मामला कुडगांव क्षेत्र के सैमरदा गांव का है. यह शादी चुपचाप नहीं बल्कि गाजे बाजे के साथ घोड़े पर बारात निकालते हुए हुई है.
इस शादी को हिंदू रीति- रिवाज से किया गया. सुखराम की नयी पत्नी का नाम रेशमा है जिनकी उम्र 30 साल है. इस शादी के लिए आसपास के 12 गांवों को न्यौता दिया गया. कई गांव की महिलाएं शामिल हुई. इस शादी में गांव की आम शादियों से ज्यादा उत्साह और भीड़ दिखी. दूर- दूर से लोग इस जोड़े की कहानी सुनकर इन्हें देखने आये थे. दूल्हा भी खुश थे. यह शादी आम शादियों से अलग थी. यहां सिर्फ उम्र का नहीं मेहमानों की भी चर्चा थी. इस शादी में दूल्हें की बेटियां, दामाद और नाती भी शामिल हुईं. शादी की तैयारी जोरशोर से हुई निमंत्रण कार्ड बांटे गए, लग्न-टीका कई गांवों में भेजा गया.
शादी के पूजन के साथ पहली पत्नी बत्तो बैरवा ने आगवानी की उन्होंने खुशी जतायी कि अब उनका वंश आगे बढ़ेगा. सुखराम को पहली पत्नी से दो बेटियां और एक बेटा था. बेटियों की शादी हो चुकी है. बेटे कान्हू की 30 साल की उम्र में असामयिक बीमारी के कारण मौत हो गयी. पूत्र प्राप्ति के लिए दूसरी शादी करने का फैसला लिया. बुजुर्ग ने नजदीक के राहिर गांव में रहने वाली रमेशी (30) के साथ दांपत्य सूत्र का बंधन पंच-पटेल और रिश्तेदारों के साथ अपनों के बीच स्वीकार किया. उनकी पहली पत्नी कहतीं है हमारे पास काफी जमीन-जायदाद हैं. इसे संभालने वाला कोई वारिस होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




