पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी की हंसी का दिया तीखा जवाब

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी के हंसने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘रामायण धारावाहिक समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनायी दी है.’ राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी के हंसने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘रामायण धारावाहिक समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनायी दी है.’
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का बुधवार को प्रधानमंत्री जब जवाब दे रहे थे उसी दौरान किसी बात पर कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी जोर से हंसीं. सभापति एम वेंकैया नायडू ने रेणुका के हंसने पर उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए टोका और कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि रेणुका को इस तरह का व्यवहार नहीं करने के लिए कहा जाये अन्यथा वह उन पर कार्रवाई करेंगे.
इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘रेणुकाजी को कुछ मत कहिये, क्योंकि रामायण धारावाहिक समाप्त होने के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनायी दी है.’ प्रधानमंत्री की इस तीखी टिप्पणी के बाद जहां सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों में हंसी की लहर दौड़ गयी, वहीं रेणुका कुछ कहती दिखायी दीं, लेकिन उनकी आवाज ठहाकों में सुनायी नहीं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




