राहुल गांधी ने कसा तंज - सेंसेक्स में 800 अंकों की गिरावट, मोदी के बजट के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

नयी दिल्ली : बजट से ठीक एक दिन बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट ने पिछले दो साल के रिकार्ड को तोड़ दिया. बाजार में आज निवेशकों की 4.6 लाख करोड़ रुपये डूब गये. बाजार के ढहने पर राहुल गांधी ने सरकार के खिलाफ चुटीले अंदाज में हमला बोला है. अपने ट्वीटर पर तीखी प्रतिक्रिया […]
नयी दिल्ली : बजट से ठीक एक दिन बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट ने पिछले दो साल के रिकार्ड को तोड़ दिया. बाजार में आज निवेशकों की 4.6 लाख करोड़ रुपये डूब गये. बाजार के ढहने पर राहुल गांधी ने सरकार के खिलाफ चुटीले अंदाज में हमला बोला है. अपने ट्वीटर पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा – ‘‘संसदीय भाषा में सेंसेक्स ने मोदी के बजट के खिलाफ 800 अंकों का जबरदस्त अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है.” उन्होंने साथ ही हैश टैग का इस्तेमाल करते हुए लिखा, ‘‘बस एक और साल.” राहुल ने कल संसद में बजट पेश किये जाने के बाद आरोप लगाया था कि मोदी सरकार द्वारा पिछले चार साल में कोई नौकरी नहीं दी गयी और किसानों एवं युवाओं सहित कई वादे किये गये. कांग्रेस अध्यक्ष ने कल ट्वीट किया था, ‘‘ चार साल गुजर गये, फिर भी किसानों को समुचित मूल्य दिलाने का वादा कर रहे हैं. चार साल गुजर गये, काल्पनिक योजनाएं जिनके अनुरूप बजट नहीं. अब बस एक साल और बचा है.
In Parliamentary language, the Sensex just placed a solid 800 point No Confidence Motion against Modi's budget. #BasEkAurSaal
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 2, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




