शोपियां फायरिंग मामला : सेना ने दर्ज करायी काउंटर एफआइआर

Updated at : 31 Jan 2018 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
शोपियां फायरिंग मामला : सेना ने दर्ज करायी काउंटर एफआइआर

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सेना की कथित गोलीबारी में दो युवकों की मौत को लेकर भारतीय सेना ने काउंटर एफआइआर दर्ज कराया है. ज्ञात हो, जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले में पथराव कर रही भीड़ पर सेना के कर्मियों की गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई थे. इसके बाद […]

विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सेना की कथित गोलीबारी में दो युवकों की मौत को लेकर भारतीय सेना ने काउंटर एफआइआर दर्ज कराया है. ज्ञात हो, जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले में पथराव कर रही भीड़ पर सेना के कर्मियों की गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई थे.
इसके बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घटना की जांच के आदेश दिए थे. पुलिस ने रविवार को रणबीर दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत सेना की 10, गढ़वाल इकाई के जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. घटना के वक्त सेना के जवान जिस मेजर के नेतृत्व में थे उनका भी नाम प्राथमिकी में है.
* सेना का दावा : शोपियां गोलीबारी स्थल पर नहीं थे मेजर
सेना सूत्रों ने दावा किया कि जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत को लेकर दर्ज प्राथमिकी में सेना के जिस मेजर का जिक्र किया गया है, वह घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे. उन्होंने बताया कि सेना ने घटना की जांच शुरू की है. एक सूत्र ने कहा, मेजर उस समय घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे. वह वहां से करीब 200 मीटर दूर थे…वह घटनास्थल के आसपास थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola