ePaper

स्कूल में शिक्षिका ने लड़कियों को दी सीख, सजने-संवरने से होती हैं ‘निर्भया गैंगरेप’ जैसी घटनाएं

Updated at : 30 Jan 2018 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में शिक्षिका ने लड़कियों को दी सीख, सजने-संवरने से होती हैं ‘निर्भया गैंगरेप’ जैसी घटनाएं

रायपुर : लड़कियों के सजने-संवरने और भड़कीले कपड़े पहनने के कारण ही देश में ‘निर्भया गैंगरेप’ जैसी घटनाएं होती हैं. इसलिए लड़कियां इन चीजों से बचें, यह नसीहत दी है रायपुर केंद्रीय विद्यालय की एक शिक्षिका ने. शिक्षिका ने लड़कियों को यह भी नसीहत दी कि वे देर रात को घर से बाहर ना जायें. […]

विज्ञापन


रायपुर :
लड़कियों के सजने-संवरने और भड़कीले कपड़े पहनने के कारण ही देश में ‘निर्भया गैंगरेप’ जैसी घटनाएं होती हैं. इसलिए लड़कियां इन चीजों से बचें, यह नसीहत दी है रायपुर केंद्रीय विद्यालय की एक शिक्षिका ने. शिक्षिका ने लड़कियों को यह भी नसीहत दी कि वे देर रात को घर से बाहर ना जायें. जिस वक्त विद्यालय में शिक्षिका लड़कियों को यह सबकुछ सीखा रहीं थीं उस वक्त क्लास में लड़के भी मौजूद थे.

जब लड़कियों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो गुस्साए परिजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल से मुलाकात की और शिक्षिका की शिकायत की. इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद वे जांच कमेटी बनायेंगे.

हैवानियत : 8 माह की बच्ची के साथ बलात्कार, खून में लथपथ छोड़कर भागा, वेंटिलेटर पर बच्ची

काउंसिलिंग के नाम पर लड़कियों को मानसिक यातना झेलनी पड़ती है. टीचर का एक आडियो क्लिप भी जारी हुआ है, जिसमें वह लड़कियों को जींस पहनने और लिपस्टिक लगाने को लेकर चेतावनी दे रही हैं.

आठ महीने की बच्ची का नहीं, दिल्ली महिला आयोग का रेप हुआ : स्वाति मालीवाल

टीचर कहती हैं, जब लड़कियों का चेहरा सुंदर नहीं होता, तो वे एक्सपोज करती हैं. लड़कियां इतनी बेशर्म कैसे हो सकती हैं. क्लिप में टीचर यह भी कह रही हैं कि निर्भया की मां को अपनी बेटी को इतनी रात गये बाहर नहीं भेजना चाहिए था, अगर वह नहीं जाती तो इस तरह की घटनाएं नहीं होतीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola