केरल में बिहार के शाकाहारी छात्रों को विश्वविद्यालय में खिलाया गोमांस!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2018 9:02 AM
अलप्पुझा : केरल के एक विश्वविद्यालय में शाकाहारी छात्रों को गोमांस वाला कटलेट परोसे जाने का आरोप लगा है. कोचीन विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग परिसर के शाकाहारी छात्रों ने जिले के आधिकारियों के पास इसकी शिकयात दर्ज करायी है. शिकायत में कहा गया है कि उन्हें खाने के लिए गोमांस से […]
अलप्पुझा : केरल के एक विश्वविद्यालय में शाकाहारी छात्रों को गोमांस वाला कटलेट परोसे जाने का आरोप लगा है. कोचीन विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग परिसर के शाकाहारी छात्रों ने जिले के आधिकारियों के पास इसकी शिकयात दर्ज करायी है. शिकायत में कहा गया है कि उन्हें खाने के लिए गोमांस से बना कटलेट परोसा गया, जो एक सब्जी के तौर पर उनके खाने के लिए बनाया गया था.
बिहार के कुछ प्रभावित छात्रों ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिनकुन्नू स्थित काॅलेज में 25 जनवरी को एक सेमिनार का आयोजन किया गया था. इसी दौरान यह कटलेट परोसा गया. यह परिसर कोचीन विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के अधीन आता है, जिसका मुख्यालय कोच्चि में है.
अंगित कुमार और हिमांशु कुमार ने आरोप लगाया कि बार-बार पूछे जाने के बावजूद काॅलेज के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह सब्जी से बना कटलेट है. इसके बाद उन्होंने उसे खाया. अंगित ने बताया, ‘खाने के बाद ही हमें पता चला कि यह गोमांस कटलेटहै.’
छात्रों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी के पास शिकायत दर्ज करावायी है. उन्होंने आरोप लगाया कि काॅलेज के प्राचार्य की जानकारी के बावजूद ऐसा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










