हरियाणा में 12वीं के स्टूडेंट ने पिस्टल से किया प्रिंसिपल का मर्डर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

यमुनानगर (हरियाणा) : हरियाणा के एक स्कूल में 12वीं में पढ़नेवाले एक छात्र ने अपनी प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र ने प्रिंसिपल रितु छाबरा पर चार गोलियां दागीं. प्राचार्य उस समय अपने कार्यालय में मौजूद थीं और वह गोलियों से गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस […]
विज्ञापन
यमुनानगर (हरियाणा) : हरियाणा के एक स्कूल में 12वीं में पढ़नेवाले एक छात्र ने अपनी प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र ने प्रिंसिपल रितु छाबरा पर चार गोलियां दागीं.
प्राचार्य उस समय अपने कार्यालय में मौजूद थीं और वह गोलियों से गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) देश राज ने बताया कि प्राचार्य की मौत अस्पताल में हो गयी.
स्थानीय लोगों ने आरोपी छात्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 11:30-12 बजे के बीच हुई. हालांकि हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










