गुजरात: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 4 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

विस्फोट के बाद आग में जलकर सब कुछ खाक, फोटो पीटीआई

Gujarat Firecracker Factory Blast: गुजरात के अहमदाबाद शहर के रामतोल क्षेत्र में शनिवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. धमाके के बाद फैक्टरी में आग लग गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि पुलिस के अनुसार कई लोग घायल हैं.

विज्ञापन

Gujarat Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने पोस्ट किया, "गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहा है. PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे."

विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा- "अहमदाबाद में पटाखे की फैक्ट्री में हुए हादसे की खबर बेहद दुखद है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस त्रासदी में जान गंवाने वालों की आत्मा को शांति मिले. मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. स्थानीय प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और इलाज मुहैया कराया जा रहा है. ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायल हुए लोग जल्द स्वस्थ हों. राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देगी."



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola