ePaper

एड्रेस प्रूफ नहीं रहेगा आपका पासपोर्ट, जानें, क्या है वजह

Updated at : 13 Jan 2018 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
एड्रेस प्रूफ नहीं रहेगा आपका पासपोर्ट, जानें, क्या है वजह

नयी दिल्ली: पासपोर्ट संभवत: अब आपका कानूनी एड्रेस प्रूफ नहीं रह जायेगा. विदेश मंत्रालय ने यात्रा दस्तोवज के आखिरी पन्ने पर पासपोर्ट धारक का पता प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया है. पासपोर्ट के आखिरी पन्ने पर पिता का या कानूनी अभिभावकों के नाम, धारक की मां, पत्नी के नाम और उनका पता अंकित होता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: पासपोर्ट संभवत: अब आपका कानूनी एड्रेस प्रूफ नहीं रह जायेगा. विदेश मंत्रालय ने यात्रा दस्तोवज के आखिरी पन्ने पर पासपोर्ट धारक का पता प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया है. पासपोर्ट के आखिरी पन्ने पर पिता का या कानूनी अभिभावकों के नाम, धारक की मां, पत्नी के नाम और उनका पता अंकित होता है.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘पासपोर्ट का आखिरी पन्ना अब प्रकाशित नहीं होगा. ईसीआर (इमिग्रेशन चेक रिक्वायर्ड) स्थिति वाले पासपोर्ट धारकों को नारंगी रंग के पासपोर्ट जैकेट के साथ पासपोर्ट जारी किया जायेगा और गैर-ईसीआर स्थिति वाले लोगों को नीले रंग का पासपोर्ट मिलता रहेगा.’

तीन सदस्यीय एक समिति की सिफारिशें मंजूर कर ली गयीं और फैसला किया गया कि पासपोर्ट और पासपोर्ट अधिनियम, 1967 और पासपोर्ट नियम, 1980 के तहत जारी दूसरे यात्रा दस्तावेजों का आखिरी पन्ना ‘अब से प्रकाशित नहीं किया जायेगा’. समिति के सदस्यों में विदेश मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे.

बयान के अनुसार, समिति ने पासपोर्ट आवेदनों से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की. इनमें इस बात की समीक्षा शामिल थी कि क्या मां/बच्चे ने इस बात पर जोर दिया है कि पासपोर्ट में पिता के नाम का उल्लेख नहीं हो. साथ ही इसमें एकल अभिभावक के बच्चे और गोदलियेगये बच्चे से जुड़े मुद्दे भी शामिल थे.

नासिक स्थित भारतीय सुरक्षा प्रेस (आईएसपी) नयी पासपोर्ट पुस्तिकाएं तैयार करेगा और जब तक नये दस्तावेज तैयार नहीं हो जायें, पासपोर्ट के अंतिम पन्ने पर पता प्रकाशित होता रहेगा. मौजूदा पासपोर्ट की मियाद पासपोर्ट पुस्तिका पर अंकित तिथि तक बनी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola