भाजपा ने सिद्धरमैया की तुलना हाफिज सईद से की

नयी दिल्ली : भाजपा एवं आरएसएस में आतंकी तत्वों के होने के कांग्रेस नेता सिद्धरमैया के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बयान की तुलना लश्कर ए तैयाबा के संस्थापक हाफिज सईद से की. भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्ह राव ने संवाददाताओं से कहा कि सिद्धरमैया की […]
नयी दिल्ली : भाजपा एवं आरएसएस में आतंकी तत्वों के होने के कांग्रेस नेता सिद्धरमैया के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बयान की तुलना लश्कर ए तैयाबा के संस्थापक हाफिज सईद से की.
भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्ह राव ने संवाददाताओं से कहा कि सिद्धरमैया की हताशा और निराशा जाहिर है. वोट बैंक की राजनीति के कारण कर्नाटक के मुख्यमंत्री भाजपा और आरएसएस पर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं और हाफिज सईद के उन विचारों का ही जिक्र कर रहे हैं जो भारत, भाजपा, आरएसएस को आतंकवादी मानता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




