BJP का प्लान 2019 : युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिये मिलैनियम वोटर कैंपेन

Updated at : 09 Jan 2018 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
BJP का प्लान 2019 : युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिये मिलैनियम वोटर कैंपेन

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने ऐसे करीब दो करोड़ युवा मतदाताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के साथ जोड़ने के अभियान मिलैनियम वोटर कैंपेन की शुरुआत की है जिनका जन्म साल 2000 में हुआ और जो अगले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के पात्र होंगे. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव-2019 की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने ऐसे करीब दो करोड़ युवा मतदाताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के साथ जोड़ने के अभियान मिलैनियम वोटर कैंपेन की शुरुआत की है जिनका जन्म साल 2000 में हुआ और जो अगले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के पात्र होंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 दिसंबर को अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि जो लोग वर्ष 2000 में जन्में हैं, वे एक जनवरी 2018 से पात्र मतदाता बनना शुरू हो जायेंगे और पूरा हिन्दुस्तान आपको 21वीं सदी के मतदाता के रूप में स्वागत करने के लिए लालायित है.

भाजपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने सह्रस्त्राब्दी मतदाता अभियान की शुरुआत की है. अगले कुछ दिनों में इसकी औपचारिक शुरुआत की जा सकती है. भाजपा ने इसके लिये एक योजना बनायी है, जिसमें दो करोड़ ऐसे मतदाताओं को शामिल किया जायेगा जो साल 2000 में पैदा हुए थे और 2019 में होने वाले आम चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे.

इस पूरी योजना में भाजपा की सोशल मीडिया टीम की मदद ली जायेगी. इस अभियान का नाम मिलैनियम वोटर कैंपेन होगा. इस बारे में पूछने पर भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में 2000 में जन्म लेने वाले और 2019 के चुनाव में पात्र मतदाताओं के बारे में उल्लेख किये जाने के बाद से ही भाजपा ने इस पहल को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया था.

एक जनवरी को विभिन्न प्रदेशों में इस बारे में कार्यक्रम शुरू भी हुए और सोशल मीडिया के माध्यम से भी संपर्क अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा, हम इस कार्यक्रम की शुरुआत कर चुके हैं. हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के कार्यो एवं नीतियों को सामने रखते हुए युवाओं को जोड़ने की पहल कर रहे हैं. इसे सतत प्रक्रिया के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भाजपा संसदीय दल की बैठक में भी पार्टी सांसदों से अपने अपने क्षेत्र में युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर ध्यान देने को कहा था. मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि जो लोग वर्ष 2000 या उसके बाद जन्मे हैं यानी 21वीं सदी में जिन्होंने जन्म लिया है वे एक जनवरी 2018 से पात्र मतदाता बनना शुरू हो जायेंगे. भारतीय लोकतंत्र 21वीं सदी के मतदाताओं का, न्यू इंडिया के मतदाताओं का स्वागत करता है. मैं अपने इन युवाओं को बधाई देता हूं और सभी से आग्रह करता हूं कि आप स्वयं को मतदाता के रूप में पंजीकृत करें.

प्रधानमंत्री ने कहा था, पूरा हिंदुस्तान आपको 21वीं सदी के मतदाता के रूप में स्वागत करने के लिए लालायित है. 21वीं सदी के मतदाता के नाते आप भी गौरव अनुभव करते होंगे. आपका वोट न्यू इंडिया का आधार बनेगा. वोट की शक्ति, लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति है. लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए वोट सबसे प्रभावी साधन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola