ePaper

बिना इजाजत दिल्‍ली में ''युवा हुंकार रैली'' के लिए आमादा जिग्नेश समर्थक, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस तैनात

Updated at : 09 Jan 2018 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
बिना इजाजत दिल्‍ली में ''युवा हुंकार रैली'' के लिए आमादा जिग्नेश समर्थक, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस तैनात

नयी दिल्ली :दिल्‍ली पुलिस से ‘युवा हुंकार रैली’ की इजाजत नहीं मिलने के बाद भी दलित नेता जिग्नेश मेवाणी औश्र उनके समर्थकों की ओर से दिल्‍ली में रैली निकाली जा रही है. इसके मद्देनजर दिल्‍ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये हैं. जगह-जगह भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात किये गये हैं. पार्लियामेंट स्‍ट्रीट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :दिल्‍ली पुलिस से ‘युवा हुंकार रैली’ की इजाजत नहीं मिलने के बाद भी दलित नेता जिग्नेश मेवाणी औश्र उनके समर्थकों की ओर से दिल्‍ली में रैली निकाली जा रही है. इसके मद्देनजर दिल्‍ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये हैं. जगह-जगह भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात किये गये हैं. पार्लियामेंट स्‍ट्रीट को पुलिस छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है.

जिग्‍नेश मेवाणी को दिल्‍ली में रैली करने की मंजूरी नही मिली. आज मंगलवार को जिग्‍नेश ने दिल्‍ली में रैली की इजाजत दिल्‍ली पुलिस से मांगी थी. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में संसद मार्ग पर रैली के लिए वड़गाम के विधायक जिग्नेण मेवाणी के अनुरोध को अबतक मंजूर नहीं किया गया है.

पुलिस ने पहले कहा था कि मेवाणी के आग्रह पर विचार किया जा रहा है. नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ने सोमवार की रात ट्वीट किया, संसद मार्ग पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को एनजीटी के आदेश के मद्देनजर अबतक मंजूरी नहीं दी गयी है. आयोजकों को वैकल्पिक जगह पर जाने की सलाह दी गयी है जो वे स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं.

आयोजकों ने इस बात की पुष्टि की कि वे अपनी योजना पर आगे बढ़ेंगे. सामाजिक न्याय रैली या युवा हुंकार रैली की योजना तैयार की गयी थी, जिसे मेवाणी और असम के किसान नेता अखिल गोगोई को संबोधित करना है. एनजीटी ने पिछले साल पांच अक्तूबर को अधिकारियों को जंतर मंतर रोड पर धरना, प्रदर्शन, लोगों के जमा होने, भाषण देने और लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल संबंधी गतिविधियां तत्काल रोकने का आदेश दिया था.

आयोजकों में से एक और जेएनयू के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहित कुमार पांडेय ने कहा, इस कार्यक्रम को रोकने के लिए बहुत प्रयास किए जा रहे हैं और यहां तक कि कुछ मीडिया घराने गलत सूचना भी फैला रहे हैं कि रैली के लिए इजाजत नहीं दी गयी है. पांडेय ने बताया कि दो जनवरी को रैली की घोषणा किये जाने के बाद से, मेवाणी को एक देशद्रोही और शहरी नक्सली बताने वाले पोस्टरों पर बहुत सारा पैसा खर्च किया गया है.

उन्होंने कहा कि रैली पूर्व निर्धारित समय पर ही होगी. मेवाणी से उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं किया जा सका. एक बयान में आयोजकों ने आज 12 बजे संसद मार्ग पर एकत्रित होने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola