ePaper

मुंबई : कंजुममार्ग के सिनेविस्ता स्टूडियो में लगी आग, 7 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Updated at : 06 Jan 2018 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई : कंजुममार्ग के सिनेविस्ता स्टूडियो में लगी आग, 7 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

मुंबई : मुंबई में आग लगने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है. ताजा मामला कंजुममार्ग स्थित सिनेविस्ता स्टूडियो की है. शनिवार रात अचानक स्‍टूडियो में आग लग गयी. हालांकि हादसे की खबर मिलने के तुरंत बाद मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां पहुंच गयी और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गयी. […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई में आग लगने की घटना लगातार बढ़ती जा रही है. ताजा मामला कंजुममार्ग स्थित सिनेविस्ता स्टूडियो की है. शनिवार रात अचानक स्‍टूडियो में आग लग गयी. हालांकि हादसे की खबर मिलने के तुरंत बाद मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां पहुंच गयी और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गयी. इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिश च रही थी.

मुंबई में आग लगने की यह तीसरी खबर है. इससे पहले 29 दिसंबर को कमला मिल्स कम्पाउंड के एक पब में आग लगी थी, जहां 14 लोगों की झुलसने से मौत हो गयी थी. इसके बाद 4 जनवरी को मुंबई के उपनगर मरोल में एक आवासीय इमारत की ऊपरी मंजिल पर तड़के आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola