ePaper

''आप'' का पलटवार: कुमार विश्वास ने केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश की

Updated at : 05 Jan 2018 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
''आप'' का पलटवार: कुमार विश्वास ने केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश की

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली संयोजक और मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को बागी नेता कुमार विश्वास पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि एमसीडी चुनावों के बाद दिल्ली में केजरीवाल सरकार गिराने का षड्यंत्र रच रहे थे. राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद सरकार के खिलाफ क्षोभ जताने के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली संयोजक और मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को बागी नेता कुमार विश्वास पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि एमसीडी चुनावों के बाद दिल्ली में केजरीवाल सरकार गिराने का षड्यंत्र रच रहे थे.

राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद सरकार के खिलाफ क्षोभ जताने के एक दिन बाद कवि-नेता कुमार विश्वास पर पार्टी ने जोरदार पलटवार किया. राय ने कहा कि विश्वास ने फेसबुक लाइव में कहा, भ्रष्टाचार पर उन्होंने केजरीवाल सरकार पर परोक्ष प्रहार किया था. बैठक में राय ने कहा कि वीडियो से विश्वास ने निगम चुनावों में आप की संभावनाओं को खराब करने की कोशिश की.

विश्वास समर्थकों का प्रदर्शन

विश्वास के हजारों समर्थकों ने गुरुवार को केजरीवाल के आवास के बाहर और पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर की.

निर्दलीय चुनाव लड़ने की मांग
कई विधायक विश्वास को निर्दलीय प्रत्याशी बनाये जाने की मांग कर रहे हैं. बागी विधायक कपिल मिश्रा ने पार्टी के फैसले के खिलाफ राजघाट पर मौन उपवास किया. सूत्रों का कहना है कि कई विधायक पार्टी के फैसले के खिलाफ बगावत करने की सोच रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola