मुंबई : कमला मिल्स अग्निकांड में BMC की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की दूसरी FIR

मुंबई : मुंबई निकाय प्रशासन ने लोअर परेल इलाके में एक पब की छत पर आग लगने की घटना के बाद कार्रवाई करते हुए रेस्त्रों में अवैध निर्माण को ढहाना शुरू कर दिया है. इधर BMC की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में दूसरी FIR दर्ज कर ली है. बीएमसी ने मोजो पब और […]
मुंबई : मुंबई निकाय प्रशासन ने लोअर परेल इलाके में एक पब की छत पर आग लगने की घटना के बाद कार्रवाई करते हुए रेस्त्रों में अवैध निर्माण को ढहाना शुरू कर दिया है. इधर BMC की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में दूसरी FIR दर्ज कर ली है. बीएमसी ने मोजो पब और एक रेस्ट्रॉन्ट के खिलाफ एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. गौरतलब हो कि लोअर परेल इलाके में स्थित एक पब की छत पर कल आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी.
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कमला मिल्स परिसर में लगी आग की घटना के बाद कम से कम पांच भोजनालयों और रेस्त्रों के खिलाफ कार्रवाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




