माल्या की वापसी पर आज होगा फैसला, भारत लौटे तो मुंबई आर्थर रोड जेल होगा ठिकाना
Updated at : 04 Dec 2017 11:38 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: देश को हजारों करोड़ की चपत लगाने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या को वापस लाने के मामले में आज लंदन की अदालत में सुनवाई होगी. अदालत माल्या के प्रत्यर्पण पर फैसला करेगी. माल्या के वकील जहां अदालत में दलील दे रहे हैं कि भारत वापसी के बाद माल्या की जान को खतरा है. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: देश को हजारों करोड़ की चपत लगाने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या को वापस लाने के मामले में आज लंदन की अदालत में सुनवाई होगी. अदालत माल्या के प्रत्यर्पण पर फैसला करेगी. माल्या के वकील जहां अदालत में दलील दे रहे हैं कि भारत वापसी के बाद माल्या की जान को खतरा है. वहीं भारत इससे साफ इनकार कर रही है.
लगभग 9000 हजार करोड़ कर्ज लेने के बाद माल्या इसे लौटा नहीं और लंदन चले गये. केंद्र सरकार ने एक्शन लेते हुए लंदन में माल्या के प्रत्यर्पण की अरजी दायर की. माल्या के वकील अदालत में बार- बार उनकी सुरक्षा का हवाला दे रहे हैं. इसे भारत सरकार ने स्पष्ट तौर पर बचने की कोशिश बताते हुए कहा है कि यह सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश है.
अगर विजय माल्या को लंदन से वापस लाया जाता है तो उन्हें आर्थर रोड जेल में रखा जायेगा. लंदन में इस संबंध में पूरी जानकारी दे दी गयी है. जेल की सुरक्षा और वहां रहने वाले कैदियों की स्थिति कई देश के कैदियों से बेहतर है. लंदन के कोर्ट में इसकी भी जानकारी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




