ePaper

भाजपा तो हमेशा से प्रो हिंदुत्व पार्टी रही है, तो लोग क्लोन को क्यों चुनेंगे : अरुण जेटली

Updated at : 02 Dec 2017 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा तो हमेशा से प्रो हिंदुत्व पार्टी रही है, तो लोग क्लोन को क्यों चुनेंगे : अरुण जेटली

सूरत : भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने चुनावी मौसम में चल रहे हिंदुत्व, जनेऊधारी व मंदिर-मंदिर नेताओं के जाने पर छिड़े बहस के बीच आज कहा कि भाजपा हमेशा प्रो हिंदुत्व पार्टी रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्वयं को हमेशा एक प्रो हिंदुत्ववादी पार्टी के रूप में दिखाया […]

विज्ञापन

सूरत : भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने चुनावी मौसम में चल रहे हिंदुत्व, जनेऊधारी व मंदिर-मंदिर नेताओं के जाने पर छिड़े बहस के बीच आज कहा कि भाजपा हमेशा प्रो हिंदुत्व पार्टी रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्वयं को हमेशा एक प्रो हिंदुत्ववादी पार्टी के रूप में दिखाया है और जब असली उपलब्ध है तो लोग क्लोन को क्यों प्राथमिकता देंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक विश्वसनीयता कायम की है और कांग्रेस विलुप्त होने लगी.

उन्होंने कहा कि 1990 में आर्थिक सुधारों को मजबूरी में अपनाया गया था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुधारों को दृढ़ता के साथ लागू किया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व में विदेशी निवेश रूक गया था. आज हमने इज ऑफ डूइंग बिजनेस में 42वां स्थान हासिल कर लिया है.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के पहले दस साल की सरकार अबतक की सबसे भ्रष्ट सरकार थी. वह नेतृत्वविहीन सरकार थी. उन्होंने कहा कि तब कहा जाता था कि प्रधानमंत्री पद पर थे लेकिन वे पॉवर में नहीं थे. उन्होंने कहा कि गुजरात हमारे लिए अहम राज्य है, क्योंकि पिछले दो दशक से अधिक समय से हम यहां जीतते रहे हैं और अपनी सेवा देते रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola