ePaper

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी से पूछा दूसरा सवाल, आपके पब्लिसिटी की कीमत गुजरात की जनता क्यों चुकाए

Updated at : 30 Nov 2017 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी से पूछा दूसरा सवाल, आपके पब्लिसिटी की कीमत गुजरात की जनता क्यों चुकाए

नयी दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उनसे सवाल किया कि आखिर आपके वित्तीय कुप्रबन्धन व पब्लिसिटी की कीमत गुजरात की जनता क्यों चुकाए? आज दूसरे दिन प्रधानमंत्री से दूसरा सवाल करते हुए राहुल ने ट्वीट किया है, 22 सालों का हिसाब, गुजरातंमांगेंजवाब. उन्होंने लिखा है, […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उनसे सवाल किया कि आखिर आपके वित्तीय कुप्रबन्धन व पब्लिसिटी की कीमत गुजरात की जनता क्यों चुकाए? आज दूसरे दिन प्रधानमंत्री से दूसरा सवाल करते हुए राहुल ने ट्वीट किया है, 22 सालों का हिसाब, गुजरातंमांगेंजवाब.
उन्होंने लिखा है, गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्री जी से दूसरा सवाल: 1995 में गुजरात पर कर्ज -9,183 करोड रुपये. 2017 में गुजरात पर कर्ज -2,41,000 करोड रुपये. यानी हर गुजराती पर [8377]37,000 का कर्ज. उनके ट्वीट की अंतिम लाइन है, आपके वित्तीय कुप्रबन्धन व पब्लिसिटी की कीमत गुजरात की जनता क्यों चुकाए?
गौरतलब है कि राहुल ने कल ट्वीट किया था, 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब. गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्रीजी से पहला सवाल- 2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे. 5 साल में बनाए 4.72 लाख घर. प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे? कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए वादों को लेकर कल एक सवाल एक दिन श्रृंखला शुरु की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola