कुमार विश्वास ने क्यों कहा : मैं अभिमन्यु हूं, मेरी हत्या में भी विजय

Updated at : 27 Nov 2017 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
कुमार विश्वास ने क्यों कहा : मैं अभिमन्यु हूं, मेरी हत्या में भी विजय

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में रविवार को कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिये बिना ही उन पर तंज कसा. ​कुमार विश्वास ने कहा कि षड्यंत्रकारी कहते हैं कि हम दूसरी पार्टी में चले जाएं, लेकिन मैं कहता हूं कि वहां तो अंधेरा है, तो स्वराज का दीपक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में रविवार को कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिये बिना ही उन पर तंज कसा. ​कुमार विश्वास ने कहा कि षड्यंत्रकारी कहते हैं कि हम दूसरी पार्टी में चले जाएं, लेकिन मैं कहता हूं कि वहां तो अंधेरा है, तो स्वराज का दीपक कैसे जलेगा. यदि यह आंदोलन असफल हुआ, तो मांएं 40 साल तक बेटों को आंदोलन में भेजना बंद कर देंगी, आंदोलन से लोगों का भरोसा ही उठ जायेगा.

विश्वास ने महाभारत के चक्रव्यूह का जिक्र करते हुए कहा कि एक दिन 20-25 लोगों ने घेर कर मुझे कहा कि तुम्हें इतना अपमानित कर दिया जायेगा कि हाथ जोड़कर भागोगे, लेकिन मैं अभिमन्यु हूं, मेरी हत्या में भी मेरी विजय है. जब हम रामलीला मैदान पर इकट्ठा हुए, तो कुछ लोग अखबारों में नौकरी कर थे, लेकिन उनमें क्रांति नहीं जगी. इसके बाद हमने पार्टी बनायी, लेकिन क्रांति नहीं जगी. इसके बाद कई लोग आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola