ePaper

फारुक के POK वाले बयान पर सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार, कहा याचिकाकर्ता केंद्र से करे शिकायत

Updated at : 21 Nov 2017 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
फारुक के POK वाले बयान पर सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार, कहा याचिकाकर्ता केंद्र से करे शिकायत

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर पर कथित टिप्पणी को लेकर फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली जनहित याचिका पर फैसला देने से इनकार किया. उच्च न्यायालय ने अब्दुल्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली याचिका दायर करने वाले से इस मामले में केंद्र के पास […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर पर कथित टिप्पणी को लेकर फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली जनहित याचिका पर फैसला देने से इनकार किया.

उच्च न्यायालय ने अब्दुल्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली याचिका दायर करने वाले से इस मामले में केंद्र के पास जाने को कहा, केंद्र से इस पर विचार करने को बोला.उच्च न्यायालय ने कहा कि अब्दुल्ला के खिलाफ याचिका पर वह कोई विचार नहीं दे रहा है और केंद्र को इसपर स्वतंत्र रूप से विचार करना चाहिए.

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला ने यह कह दिया था कि पाक अधिकृत कश्मीर पाकिस्तान का ही हिस्सा है, भारत के पास कश्मीर का जो हिस्सा है , वही भारत का है और चाहे जितनी भी लड़ाई हो जाये पीओके पाकिस्तान का ही रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola