बोले राहुल गांधी- बढ़ती कीमतें और बेरोजगारी कंट्रोल नहीं कर सकते तो सीट छोड़िए मोदी जी

Published at :05 Nov 2017 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
बोले राहुल गांधी- बढ़ती कीमतें और बेरोजगारी कंट्रोल नहीं कर सकते तो सीट छोड़िए मोदी जी

नयी दिल्ली : चुनावी मौसम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा सरकार पर एक के बाद एक तीखे हमले कर रहे हैं. इसी क्रम में राहुल गांधी ने रविवार को बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार अगर बढ़ती कीमतों और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चुनावी मौसम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा सरकार पर एक के बाद एक तीखे हमले कर रहे हैं. इसी क्रम में राहुल गांधी ने रविवार को बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार अगर बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी को काबू नहीं कर सकती तो उसे अपनी सीट छोड़ देनी चाहिए.

पिछले दिनों एलपीजी की कीमत में हुई वृद्धि को लेकर राहुल ने ट्वीट किया कि महंगी गैस, महंगा राशन, बंद करो खोखला भाषण, दाम बांधो, काम दो, वर्ना खाली करो सिंहासन’… उल्लेखनीय है कि कुकिंग गैस के दाम में बुधवार को 4.50 रुपये प्रति सिलिंडर के हिसाब से बढ़ोत्तरी हुई जिसके बाद मोदी सरकार की आलोचना विपक्ष ने की.

गौर हो कि जुलाई 2016 में सरकार ने इस पर सब्सिडी खत्म करने के लिए हर महीने दाम बढ़ाने का फैसला किया था जिसके बाद से अब तक 19 बार कीमत में वृद्धि हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola