अक्षरधाम मंदिर हमले का मास्टरमाइंड 15 साल बाद गिरफ्तार - 32 ने गवांयी थी जान

अहमदाबाद : गांधीनगर में वर्ष 2002 में अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकवादी हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल राशिद अजमेरी को शुक्रवार रात रियाद से यहां पहुंचने पर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया. अहमदाबाद अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त दीपन भद्रन ने कहा, अजमेरी अक्षरधाम मंदिर आतंकवादी हमले की योजना बनाने वालों में एक […]
अहमदाबाद : गांधीनगर में वर्ष 2002 में अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकवादी हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल राशिद अजमेरी को शुक्रवार रात रियाद से यहां पहुंचने पर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया.
अहमदाबाद अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त दीपन भद्रन ने कहा, अजमेरी अक्षरधाम मंदिर आतंकवादी हमले की योजना बनाने वालों में एक है. उसे शुक्रवार रात यहां पहुंचने पर हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया. हमारे पास इस बात की खबर थी कि वह अपने भाई से मिलने के लिए रियाद से अहमदाबाद आ रहा है. आरोप है कि उसने इस आतंकवादी हमले की साजिश रची थी और लश्कर ए तैयबा को साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में मदद की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




