जम्मू-कश्मीर में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी घायल- हमलावरों की तलाश जारी

Updated at : 04 Nov 2017 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी घायल- हमलावरों की तलाश जारी

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने शनिवार को एक पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एस पी पाणि ने कहा, आतंकियों ने पुलवामा में पुलिस स्टेशन राजपोरा के पास एक पुलिस नाका दल पर गोलियां चलायीं, जिसमें हमारे दो कर्मी घायल हो […]

विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने शनिवार को एक पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एस पी पाणि ने कहा, आतंकियों ने पुलवामा में पुलिस स्टेशन राजपोरा के पास एक पुलिस नाका दल पर गोलियां चलायीं, जिसमें हमारे दो कर्मी घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. डीआईजी ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और हमलावरों की तलाश जारी है.

उन्होंने कहा कि यह पुलिस थाने पर किया गया हमला नहीं है. इस बीच एक पुलिस अधिकारी ने घायल कर्मियों की पहचान कांस्टेबल अब्दुल सलाम और कांस्टेबल मुनीर अहमद के तौर पर की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola