गुजरात विधानसभा चुनाव : अब दलितों को साधने जिग्नेश मेवानी से मिलेंगे राहुल गांधी

Published at :03 Nov 2017 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव : अब दलितों को साधने जिग्नेश मेवानी से मिलेंगे राहुल गांधी

अहमदाबाद/वलसाड: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवानी से आज नवसारी में मुलाकात करेंगे. कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने यह जानकारी दीहै. उन्होंने कहा, जिग्नेश मेवानी और अन्य दलित नेता पहले ही अशोक गहलोत (गुजरात मामलों के पार्टी प्रभारी) से मुलाकात कर चुके हैं और उनके समक्ष अपनी कई मांगे रख चुके […]

विज्ञापन

अहमदाबाद/वलसाड: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवानी से आज नवसारी में मुलाकात करेंगे. कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने यह जानकारी दीहै. उन्होंने कहा, जिग्नेश मेवानी और अन्य दलित नेता पहले ही अशोक गहलोत (गुजरात मामलों के पार्टी प्रभारी) से मुलाकात कर चुके हैं और उनके समक्ष अपनी कई मांगे रख चुके हैं. उन्होंने कहा, हमनें मेवानी को आज राहुल गांधी से मिलने का प्रस्ताव रखा. दोनों देर शाम नवसारी में मुलाकात करेंगे. कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजू ने भी कहा कि राहुल गांधी और मेवानी के बीच आज बैठक होगी.

मेवानी गुजरात के ऊना में दलितों की पिटाई के बाद चर्चा में आये और दलित समाज के एक युवा नेता के रूप में स्थापित हो गये थे. पिछले साल ऊना में कथित गौरक्षकों ने दलितों की पिटाई की थी, जिसके बाद दलित समाज आंदोलित हो गया था. राज्य में दलितों की आबादी करीब आठ प्रतिशत है.

यह खबर भी पढ़ें :

गुजरात के पारडी में महाभारत की कहानी सुनाते हुए राहुल गांधी ने दुर्योधन को कहा – दुर्योधनजी

इससे पहले मेवानी ने कहा था कि वह राहुल गांधी से तभी मुलाकात करेंगे जब उन्हें दलित समुदाय की विभिन्न मांगों पर पार्टी के रुख के बारे में बातचीत के लिए बुलाया जाएगा. उन्होंने कल संवाददाताओं से कहा था, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि न तो मैं कांग्रेस में शामिल हुआ हूं और न ही भविष्य में भाजपा में शामिल होने जा रहा हूं. अभी तक तो किसी भी पार्टी में शामिल होने की मेरी कोई योजना नहीं है. मेवानी राज्य की भाजपा सरकार के आलोचक रहे हैं और माना जा रहा है कि राहुल से मुलाकात के दौरान वह अपने समुदाय की मांगों के बारे में बातचीत करेंगे.

ध्यान रहे कि ओबीसी वर्ग के नेता के रूप में ऊभरे अल्पेश ठाकोर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं, वहीं पाटीदारों के युवा नेता हार्दिक पटेल के साथ बातचीत जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola