शाबाश ! एटीएम लूटने आये अपराधी का जांबाज गार्ड ने ऐसे किया मुकाबला , VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2017 10:18 AM

विज्ञापन

पण्जी : गोवा के पणजी में ATM लूटने आए लुटेरे ने गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया लेकिन हमलों से बेपरवाह एटीएम के गार्ड ने ऐसी दिलेरी दिखायी कि लोग हैरान हैं. घटना पर्यटकों के शहर पण्जी की है. महाराष्ट्र बैंक के एटीएम का सिक्युरिटी गार्ड रोज की तरह अपनी ड्यूटी में तैनात था. 27 […]

विज्ञापन

पण्जी : गोवा के पणजी में ATM लूटने आए लुटेरे ने गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया लेकिन हमलों से बेपरवाह एटीएम के गार्ड ने ऐसी दिलेरी दिखायी कि लोग हैरान हैं. घटना पर्यटकों के शहर पण्जी की है. महाराष्ट्र बैंक के एटीएम का सिक्युरिटी गार्ड रोज की तरह अपनी ड्यूटी में तैनात था. 27 अक्टूबर की रात 1 बजकर 10 मिनट पर नकाबपोश लुटेरे एटीएम पर हमला कर दिया. फिर दोनों में भिडंत शुरू हो गयी.लुटेरे ने गार्ड के सिर पर रॉड से जानलेवा हमला किया, तब भी सिक्युरिटी गार्ड डटा रहा.

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. सीसीटीवी में कैद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. गार्ड के बहादुरी का सभी मिसाल दे रहे हैं. वहीं पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर दिया है.
दोनों के बीच हुई इस लड़ाई में बाद में लुटेरे के चेहरे से नकाब भी हट गया था. अंत में लुटेरा किसी तरह से ATM से बाहर निकलने में कामयाब रहा. लेकिन जाते – जाते वो लूट के पैसे भी लेता गया लेकिन इतने के बाद भी गार्ड ने हिम्मत नहीं हारी. उसने ATM के बाहर निकलकर भी उसका पीछा किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola