कांग्रेस ने पत्रकारों पर बढ़ते हमले पर चिंता जतायी, विनोद वर्मा की रिहाई की मांग की

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने देश के विभिन्न हिस्सों में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों पर आज गहरी चिंता जताते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा की तुरंत रिहाई और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की कांग्रेस के मीडिया पैनल में शामिल पवन खेड़ा ने आज संवाददाताओं […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने देश के विभिन्न हिस्सों में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों पर आज गहरी चिंता जताते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा की तुरंत रिहाई और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की कांग्रेस के मीडिया पैनल में शामिल पवन खेड़ा ने आज संवाददाताओं से कहा, कल तड़के साढ़े तीन बजे छत्तीसगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया.
वह न केवल एडीटर्स गिल्ट आफ इंडिया के सदस्य थे बल्कि इस संस्था की उस तथ्यान्वेषी समिति के भी सदस्य थे जो पत्रकारों की सुरक्षा के बारे में पता लगाने के लिए छत्तीसगढ़ गयी थी. उन्होंने पत्रकार वर्मा की तुरंत रिहाई और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. उन्होंने इस मामले में छत्तीसगढ़ के संबंधित मंत्री राजेश मूणत के इस्तीफे की भी मांग की. खेडा ने कहा कि यदि किसी पत्रकार की खोजपरक खबर छत्तीसगढ सरकार को पसंद नहीं आती तो उसे राष्ट्रविरोधी करार दे दिया जाता है और उस पर तमाम तरह से हमले होते हैं. वर्मा जिस तथ्यावेषी समिति के सदस्य थे, उसकी रिपोर्ट भी छत्तीसगढ़ सरकार को कटघरे में खड़ा करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




