ePaper

हिमाचल चुनाव के लिए भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, आडवाणी-जोशी का नाम नहीं

Updated at : 22 Oct 2017 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
हिमाचल चुनाव के लिए भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, आडवाणी-जोशी का नाम नहीं

नयी दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान आदि शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश भाजपा की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान आदि शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश भाजपा की ओर से जारी सूची में हालांकि वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम नहीं है. भाजपा के स्टार प्रचारकों में कुल 40 नेताओं को जगह दी गयी है.

इनमें राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, रामलाल, जगत प्रकाश नड्डा, थावर चंद गहलोत, स्मृति ईरानी, उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ. निर्मल सिंह, सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह, विजय सांपला, मंगल पांडे, मनोज तिवारी, सतपाल महाराज, सतपाल सिंह सत्ती, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, अनुराग सिंह ठाकुर का नाम शामिल हैं. भाजपा की सूची में शामिल वीरेंद्र कश्यप, राम स्वरूप शर्मा, संबित पात्रा, पवन राणा, चंद्र मोहन ठाकुर, राम सिंह, प्रवीण शर्मा, रश्विधर, गणेश दत्त, संदीपनी भारद्वाज, उत्तम चौधरी, सिकंदर कुमार, सूरत नेगी, मोहम्मद राजबलि, विशाल चौहान भी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे. उल्लेखनीय है कि राज्य में एक ही चरण में 9 नवंबर को मतदान होगा और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी. भाजपा ने कुछ ही दिन पहले सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.

यह खबर भी पढ़ें :

गुजरात चुनाव में प्रचार से वंचित रह सकते हैं लालकृष्ण आडवाणी, संघ हस्तक्षेप के मूड में नहीं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola