जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, तीन बच्चे घायल

पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में तीन बच्चे घायल हो गये हैं. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से लगातार गोलीबारी की घटना जारी है. गोलाबारी के चलते नियंत्रण रेखा […]
पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में तीन बच्चे घायल हो गये हैं. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से लगातार गोलीबारी की घटना जारी है. गोलाबारी के चलते नियंत्रण रेखा के एक इलाके में स्थित स्कूलों को शुक्रवार के दिन अधिकारियों ने बंद कर दिया.
पुंछ के उपायुक्त तारिक अहमद जरगार ने कहा, दिगवार और खादी करमारा में नियंत्रण रेखा के पास स्थित स्कूलों को पाकिस्तानी गोलीबारी और गोलाबारी के मद्देनजर बंद कर दिया गया. पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को भी लगातार दूसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया और पुंछ में नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों में गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे. इसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड जवाब दिया.
Ceasefire violation by Pakistan in Balakote sector of Poonch in Jammu and Kashmir; three children injured. pic.twitter.com/ueFifgq8YZ
— ANI (@ANI) October 14, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




