पाठशाला में सीखिये विधायक बनने के गुर

नयी दिल्ली : राजस्थान के पुष्कर शहर में इसी सप्ताह एक विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरु हो रहा है जिसमें युवाओं को विधायक बनने के गुर सिखाए जाएंगे. शिविर का आयोजन सामाजिक राजनीतिक संगठन अभिनव राजस्थान द्वारा किया जा रहा है जिसका उद्देश्य प्रदेश में वैकल्पिक राजनीतिक माहौल तैयार करना है. अभिनव राजस्थान के संस्थापक डॉ […]
नयी दिल्ली : राजस्थान के पुष्कर शहर में इसी सप्ताह एक विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरु हो रहा है जिसमें युवाओं को विधायक बनने के गुर सिखाए जाएंगे. शिविर का आयोजन सामाजिक राजनीतिक संगठन अभिनव राजस्थान द्वारा किया जा रहा है जिसका उद्देश्य प्रदेश में वैकल्पिक राजनीतिक माहौल तैयार करना है.
अभिनव राजस्थान के संस्थापक डॉ अशोक चौधरी ने बताया कि यह शिविर एक सतत प्रक्रिया की शुरुआत है जो 14-15 अक्तूबर को पुष्कर में विधायक प्रशिक्षण शिविर से शुरु होगी. अब तक राज्य भर से 250 से अधिक लोग इसके लिए पंजीकरण करवा चुके हैं. इस शिविर का उद्देश्य जनप्रतिनिधि चयन व चुनाव प्रक्रिया संबंधी बुनियादी जानकारी देना और इस बारे में मिथकों को तोडना है. दो दिनों में मूल विषयों पर विशेषज्ञ दस सत्रों में बात रखेंगे और संवाद होगा. इस शिविर के विभिन्न सत्रों में समाजशास्त्री, शिक्षाविदों सहित अनेक क्षेत्रों की हस्तियां मार्गनिर्देशन करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




