हनीप्रीत को जांच के सिलसिले में भठिंडा, श्रीगंगानगर ले जाया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2017 10:03 PM
चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की विश्वासपात्र हनीप्रीत इंसां को डेरा प्रमुख को बलात्कार मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद हुई हिंसा की जांच के सिलसिले में बुधवार को भठिंडा और श्री गंगानगर ले गयी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने डेरा की चैयरपर्सन […]
चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की विश्वासपात्र हनीप्रीत इंसां को डेरा प्रमुख को बलात्कार मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद हुई हिंसा की जांच के सिलसिले में बुधवार को भठिंडा और श्री गंगानगर ले गयी.
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने डेरा की चैयरपर्सन विपासना इंसां को मंगलवार को जांच में शामिल होने के लिए एक नोटिस जारी किया है. पंचकूला के पुलिस आयुक्त ए एस चावला ने बताया, विशेष जांच दल (एसआईटी) हनीप्रीत इंसां को मामले की जांच के सिलसिले में श्री गंगानगर और भठिंडा लेकर गया. हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया. पुलिस 25 अगस्त को बलात्कार के एक मामले में डेरा प्रमुख को दोषी ठहराये जाने के बाद पंचकूला में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के सिलसिले में हनीप्रीत इंसां की भूमिका की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










