गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारत-चीन सीमा की सुरक्षा चुनौतीपूर्ण

गौचर (उत्तराखंड) : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत-चीन सीमा की सुरक्षा अन्य कई सीमा क्षेत्रों की तुलना में काफी चुनौतीपूर्ण है और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) वाहिनियों ने इन दुर्गम सीमा क्षेत्रों की रक्षा का दायित्व निभाते हुए शान और विश्वसनीयता की अलग मिसाल खड़ी की है. यहां आइटीबीपी […]
गौचर (उत्तराखंड) : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत-चीन सीमा की सुरक्षा अन्य कई सीमा क्षेत्रों की तुलना में काफी चुनौतीपूर्ण है और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) वाहिनियों ने इन दुर्गम सीमा क्षेत्रों की रक्षा का दायित्व निभाते हुए शान और विश्वसनीयता की अलग मिसाल खड़ी की है.
यहां आइटीबीपी की आठवीं वाहिनी में जवानों और अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सभी अर्धसैनिक बलों की समस्याएं दूर करने का हरसंभव प्रयास कर रही है. अपने चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे के अंतिम दिन भगवान केदारनाथ के दर्शनों के बाद सिंह अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंटे पहले यहां पहुंचे और लगभग डेढ़ घंटे तक जवानों की हौसला अफजाई की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




