डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ PMLA और FEMA के तहत जांच शुरू, राम रहीम के संपत्ति की होगी जांच

चंडीगढ़ : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की परेशानी और बढ़ गयी है. रेप के आरोप में 20 साल जेल की सजा काट रहे राम रहीम की संपत्ति की जांच आयकर विभाग करेगी. आयकर विभाग ने इसके लिए जांच टीम का गठन किया है. डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ PMLA और FEMA के तहत […]
चंडीगढ़ : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की परेशानी और बढ़ गयी है. रेप के आरोप में 20 साल जेल की सजा काट रहे राम रहीम की संपत्ति की जांच आयकर विभाग करेगी. आयकर विभाग ने इसके लिए जांच टीम का गठन किया है. डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ PMLA और FEMA के तहत जांच शुरू हो चुकी है.
आयकर विभाग डेरा मुख्यालय में बनी फिल्मों की भी जांच करेगी. फिल्मों में इस्तेमाल हुए फंड की भी जांच होगी. आयकर विभाग की जांच टीम राम रहीम के बैंक खातों की भी जांच करेगी. गौरतलब हो कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्रीय एजेंसियों आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को डेरा सच्चा सौदा की संपत्ति की जांच-पड़ताल करने और नियमों के उल्लंघन की जांच करने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




