जयललिता मौत मामला : तीन महीने में रिपोर्ट सौंपेगा जांच आयोग

Updated:
विज्ञापन
जयललिता मौत मामला : तीन महीने में रिपोर्ट सौंपेगा जांच आयोग

चेन्नई : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एक जांच आयोग पिछले साल उनके अस्पताल में भर्ती होने की परिस्थितियों और उसके बाद के इलाज पर गौर करेगा. राज्य सरकार ने कहा है कि आयोग तीन महीनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. 27 सितंबर […]

विज्ञापन

चेन्नई : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित एक जांच आयोग पिछले साल उनके अस्पताल में भर्ती होने की परिस्थितियों और उसके बाद के इलाज पर गौर करेगा.

राज्य सरकार ने कहा है कि आयोग तीन महीनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. 27 सितंबर को एक लोक (एससी) विभाग द्वारा जारी सरकारी आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल सीएच विद्यासागर राव ने जांच आयोग अधिनियम,1952 की प्रासंगिक धाराओं के तहत आयोग को यह जिम्मेदारी सौंपी है.

आदेश में आयोग के गठन के उद्देश्य के बारे में कहा गया है दिवंगत माननीय मुख्यमंत्री (जयललिता) के 22.9.2016 को अस्पताल में भर्ती होने की परिस्थितियों तथा हालात और उसके बाद पांच दिसंबर 2016 को उनके निधन तक किए गए इलाज की जांच करने हेतु. राज्य सरकार ने सोमवार को जयललिता के मौत के मामले की जांच करने और रिपोर्ट देने के लिए एक जांच आयोग के गठन की घोषणा की थी.
अन्नाद्रमुक के ओ.पनीरसेल्वम के नेतृत्व वाले गुट ने मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले गुट में विलय से पहले यह जांच कराने की शर्त रखी थी. इन दोनों गुटों का विलय 21 अगस्त को हुआ था. सरकार द्वारा कल जारी एक अन्य सरकारी आदेश 25 सितंबर का है. इसके मुताबिक आयोग को इस अधिसूचना के तमिलनाडु गजट में प्रकाशित होने के तीन महीने के भीतर अपनी जांच पूरी करनी होगी और रिपोर्ट (अंग्रेजी और तमिल दोनों भाषाओं में) सरकार को सौंपनी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola